Advertisement

केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, ‘आप’ ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बुधवार को दिल्ली...
केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, ‘आप’ ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तो आप विधायकों तथा उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

उधर, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुर में बुधवार को आप के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। उसी समय, भाजपा कार्यकर्ताओं का एक छोटा समूह यहां मरारजी भवन स्थित पार्टी कार्यालय से बाहर आया और विरोध कर रहे आप कार्यकर्ताओं से भिड़ने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों दलों को रोकने का प्रयास किया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा शुरू किए गए ‘नो वोट फॉर भाजपा’ कार्यक्रम के बाद उन्होंने यहां ईस्ट फोर्ट से भाजपा कार्यालय तक मार्च किया। आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के पक्ष में नारे लगाए, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी और प्रधानमंत्री के पक्ष में नारेबाजी की।

सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता बड़ा पत्थर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है और आप कार्यकर्ताओं के करीब पहुंचाने के प्रयास के दौरान पुलिस कर्मियों ने पत्थर हटा दिया। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad