Advertisement

संविधान में बदलाव के लिए भाजपा 400 से अधिक लोकसभा सीटें चाहती है: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान में...
संविधान में बदलाव के लिए भाजपा 400 से अधिक लोकसभा सीटें चाहती है: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान में बदलाव करने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतना चाहती है।

बारामती लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा पुणे की सासवड तहसील में एक अभियान रैली को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा कि इस साल का आम चुनाव पहले के चुनावों से अलग है क्योंकि यह तय करेगा कि 'देश किस पद्धति से चलेगा'।

उन्होंने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। वे (भाजपा) तानाशाही के रास्ते पर चल रहे हैं और लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। इसलिए, अपने देश को बचाने के लिए हमें उन्हें हराना होगा।"

पवार ने दावा किया, "यह लोकसभा चुनाव पहले के चुनावों से अलग है क्योंकि यह तय करेगा कि हमारा देश किस पद्धति से काम करेगा। देश को लोकतंत्र के रूप में चलना चाहिए लेकिन हम चिंतित हैं। वे (भाजपा) संविधान में बदलाव करने के लिए 400 से अधिक सीटें चाहते हैं।"

राकांपा (सपा) ने मौजूदा सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को बारामती से मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है।

विपक्षी दिग्गज ने कहा, "मैं जहां भी जाता हूं वहां एक आदमी को तुरहा सिंबल बजाते हुए देखता हूं. सुप्रिया सुले को वोट दें और भारी मतों से विजयी बनाएं। हम विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रयास करेंगे।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad