Advertisement

कांग्रेस का योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में नही है कोई कानून व्यवस्था

कांग्रेस ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। इस कांग्रेस का निशाना सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर है, जो दिन पर दिन अपराधों को बढ़ावा दे रही है।
कांग्रेस का योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में नही है कोई कानून व्यवस्था

न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस ने लखनऊ में शनिवार को गर्ल्स हॉस्टल में हुए एसिड अटैक मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई कानून और व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद से  अपराधों को नियंत्रित करने में कोई भी प्रयास नहीं देखा जा सकता है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en-gb"><p lang="en" dir="ltr">There is no law and order machinery in UP, no effort can be seen in controlling crimes: Akhilesh P Singh,Congress on Lucknow acid attack <a href="https://t.co/PWSzjqmgmi">pic.twitter.com/PWSzjqmgmi</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/881771458740985856">3 July 2017</a></blockquote>
<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

गौरतलब है कि 1 जुलाई यानि शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित वर्किंग वुमन हॉस्टल के बाहर एक बार फिर रायबरेली के ऊंचाहार की गैंगरेप पीड़िता पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजाब फेंका, जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में एडमिट किया है। हलांकि पुलिस इस मामले को संदेह की स्थिति से भी देख रही है। लिहाजा मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही तेजाब फेंकने वालों का अभी तक कुछ पता चल सका है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad