Advertisement

मिजोरम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे सीएम

कांग्रेस ने मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की...
मिजोरम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे सीएम

कांग्रेस ने मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ललथनहवला दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उम्मीदवारों का चयन किया और सीईसी प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री, चंफई (दक्षिण) और सेरछिप सीटों से चुनाव लडेंगे। दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर में मिजोरम एक मात्र राज्य है जहां कांग्रेस का शासन है। बीजेपी मिजोरम में कांग्रेस को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

मिजोरम में 2013 में हुए थे चुनाव

पूर्वोत्तर में मिजोरम ही एकमात्र राज्य है, जहां कांग्रेस सत्ता में है। यहां 2013 में चुनाव हुए थे। इनमें कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट को 5 सीटें मिली थीं। एक अन्य के खाते में गई थी।

दो नवंबर से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

नामांकन की प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी और नौ नवंबर तक नाम दाखिल किए जा सकेंगे। 40-सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होंगे। गिनती 11 दिसंबर को होगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad