Advertisement

पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन

पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया। सिंह 77 साल के थे। जोगिंदर सिंह की देख-रेख में सीबीआई ने बोफोर्स घोटाले और बिहार के चारा घोटाले समेत कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच की थी।
पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन

पूर्व लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने ट्विटर पर यह खबर सबसे पहले दी। उन्होंने कहा, सीबीआई के पूर्व निदेशक सरदार जोगिंदर सिंह नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनका अंतिम संस्कार आज अपरान एक बजे लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि सिंह काफी समय से बीमार थे। सिंह कर्नाटक कैडर के 1961 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें सीबीआई के प्रमुख के तौर पर चुना गया था। सेवानिवृत्त होने के बाद सिंह ने विभिन्न विषयों पर 25 से ज्यादा किताबें लिखीं। कई विषयों पर सिंह आउटलुक हिंदी के लिए भी आलेख लिखते रहे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad