Advertisement

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर शिवराज सिंह चौहान: "अभी के लिए, विकसित भारत का जश्न मनाएं"

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने...
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर शिवराज सिंह चौहान:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कह कि अभी तो विकसित भारत का जश्न मनाते हैं, कैबिनेट का गठन हो जाएगा। 

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा में चल रही विकास भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "विकास भारत संकल्प यात्रा देश और राज्य की प्रगति का सूचक है, यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना के बारे में न केवल लोगों को जानकारी दी जा रही है बल्कि लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। लाभार्थियों की सूची जो छूट गए हैं उनकी भी तैयारी की जा रही है और उन्हें भी लाभ मिलेगा। राज्य सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है।''

पत्रकारों द्वारा पूछे गए मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अभी तो विकसित भारत का जश्न मनाएं, मंत्रिमंडल बनेगा।'

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा था कि मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को किया जाएगा। वर्तमान में, मंत्रिमंडल में तीन सदस्य हैं: मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उप मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक प्रशासनिक हैंडल से पोस्ट किया गया, "आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।"

इससे पहले, मध्य प्रदेश के सीएम ने राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक प्रशासनिक हैंडल से पोस्ट किया गया, "आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।"

13 दिसंबर को बीजेपी विधायक मोहन यादव के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का युग समाप्त हो गया। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad