Advertisement

मुख्तार अंसारी की 2 मांगे पूरी, अब क्या इन्हें भी पूरा करेगी यूपी सरकार

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की कुछ मांगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने मान ली है। जेल...
मुख्तार अंसारी की 2 मांगे  पूरी, अब क्या इन्हें भी पूरा करेगी यूपी सरकार

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की कुछ मांगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने मान ली है। जेल में उन्हें मच्छरदानी और कूलर की सुविधा मिल गई है। हालांकि, बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मामले में हुई सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने कोर्ट को बताया कि उन्हें बेड अब तक नहीं मिली है। उनकी फिजियोथेरेपी भी नहीं कराई जा रही है। इस पर अदालत ने जेल से रिपोर्ट मांगी है।

बीते दिनों बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन, अब वो स्वस्थ हो चुके हैं। उनकी एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जेल के अंदर ही रहते हुए मुख्तार ने कोरोना को हरा दिया है। वह 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जेल में दिन के समय मुख्तार अंसारी का अधिकांश समय जेल में बैरक के बाहर पेड़ के नीचे चटाई पर बीतते है।

मुख्तार को बीते आठ अप्रैल को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाया गया था जिसके कुछ दिन बाद उनको कोरोना हो गया था। मुख्तार को कड़ी निगरानी में जेल में रखा गया है। मुख्तार की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग से होती है जबकि उस पर निगाह रखने के लिये कई सीसीटीवी कैमरे जेल परिसर में लगाये गये हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad