Advertisement

सरकार के सौ दिन विकास और देश में परिवर्तन के रहे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए रोहतक में रैली को संबोधित...
सरकार के सौ दिन विकास और देश में परिवर्तन के रहे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए रोहतक में रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि रोहतक की मेरी आज की यात्रा के पीछे दो बड़े मकसद हैं। पहला विकास की नई परियोजनाओं का उपहार देना और दूसरा मनोहर लाल सिंह को मिल रहे जबरदस्त समर्थन का साक्षी बनना। पीएम मोदी ने कहा कि मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आज भले ही रोहतक में खत्म हो रही है, लेकिन इससे साफ हो गया है कि इस बार भी हरियाणा का आशीर्वाद किसके साथ रहने वाला है।

'सौ दिन विकास और देश में परिवर्तन के रहे'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये संयोग ही है कि मैं हरियाणा ऐसे समय में आया हूं जब केंद्र में बीजेपी-एनडीए की सरकार के नए कार्यकाल के भी 100 दिन हो रहे हैं। यह 100 दिन विकास और विश्वास के रहे हैं, देश में बड़े परिवर्तन के रहे हैं। सरकार के 100 दिन निर्णय, निष्ठा और नेक नीयत के रहे हैं।

पीएम ने कहा कहा कि वह ऐसे समय में यहां आए हैं जब उनकी दूसरी सरकार के सौ दिन हो रहे हैं। जनता के समर्थन से ही सरकार बड़े फैसले ले पाई है। बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सौ दिनों में संसद के सत्र में जितने बिल पास हुए उतना आज तक पिछले साठ साल में नहीं हुआ।

'भारत अब हर चुनौती को चुनौती देता है'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब हर चुनौती को चुनौती देता है। मुझे खुशी है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के साथ ही बीजेपी सरकार बेटियों की शिक्षा पर व्यापक बल दे रही है। हरियाणा और आसपास के जिलों में बेटियों के अनुपात में जिस तरह वृद्धि हुई है, उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि रोहतक में करीब 600 गरीब परिवारों को घर भी दिए गए हैं।

'हरियाणा में मिला डबल इंजन का साथ'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 5 साल में हरियाणा को बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन का पूरा लाभ मिला है। हरियाणा में केंद्र सरकार की मदद से लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। हरियाणा में आज भी लगभग दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इसमें बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए सिरसा, पलवल, हिसार और नूंह में डिग्री कॉलेज भी शामिल हैं।

'सरकार के 100 दिन विकास और देश में परिवर्तन के रहे'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये संयोग ही है कि मैं हरियाणा ऐसे समय में आया हूं जब केंद्र में बीजेपी-एनडीए की सरकार के नए कार्यकाल के भी 100 दिन हो रहे हैं। यह 100 दिन विकास और विश्वास के रहे हैं, देश में बड़े परिवर्तन के रहे हैं। सरकार के 100 दिन निर्णय, निष्ठा और नेक नीयत के रहे हैं। जनता के समर्थन से ही सरकार बड़े फैसले ले पाई है। बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सौ दिनों में संसद के सत्र में जितने बिल पास हुए उतना आज तक पिछले साठ साल में नहीं हुआ।

सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा रैली स्थल पहुंची

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा रैलीस्थल पर पहुंची। सीएम ने यह यात्रा 18 अगस्त को कालका से शुरू की थी, जो आज रोहतक में पीएम की रैली के साथ संपन्न हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेशभर से आशीर्वाद यात्रा करके लौटे हैं। वह इस दौरान गांव-गांव, शहर-शहर गए। इस दौरान लोगों का अपार समर्थन मिला। भाजपा अपने विजय लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। उन्होंने यहां से यात्रा को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

जींद उपचुनाव ने हरियाणा की राजनीति की दिशा बदली: मनोहर लाल

मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया, जिसका लोगों ने भरपूर समर्थन किया। सरकार ने बिना भेदभाव के हर वर्ग व हर क्षेत्र के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अपने परिवार केे कल्याण के लिए नेता काम करते थे, लेकिन उनकी सरकार ने लोगों के विकास के लिए काम किया। भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में सभी चुनाव जीते। जींद विधानसभा के उपचुनाव ने हरियाणा की राजनीति की दिशा पूरी तरह से बदली। भाजपा ने इसे विजय संकल्प रैली का नाम दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad