Advertisement

95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, गुलदस्ता लेकर बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी और राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 95 साल के हो गए हैं। इस...
95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, गुलदस्ता लेकर बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी और राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 95 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है। दोनों नेताओं के आडवाणी से मिलने की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी काफी उत्साह से लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई देते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने बैठकर आपस में बातचीत भी कीं।

यहां देखें वीडियो-

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा तमाम भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर आडवाणी को बधाई दी और लिखा, 'आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। राष्ट्र के लिए उनके कई योगदान और सेवाएं हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।' एस जयशंकर इस समय मास्को में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने अपने सतत परिश्रम से एक ओर देशभर में संगठन को मजबूत किया तो वहीं दूसरी ओर सरकार में रहते हुए देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आडवाणी को प्रेरणा का स्रोत बताया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी ने देश, समाज व पार्टी के लिए अहम योगदान दिया।

बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में एनडीए ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad