Advertisement

ओडिशा में बोले पीएम मोदी, भारत ने अंतरिक्ष में 'चौकीदारी' के लिए उठाए कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कोरापुट में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला...
ओडिशा में बोले पीएम मोदी, भारत ने अंतरिक्ष में 'चौकीदारी' के लिए उठाए कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कोरापुट में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भारत आतंकियों पर कार्रवाई करता है, उन्हें घर में घुसकर मारता है, तो भी ये लोग सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में 'चौकादारी' के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 का चुनाव नए भारत के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने पूछा कि क्या चिटफंड में घोटाला करने वाले, गरीबों की पाई-पाई अपनी तिजोरी में भरने वाले ओडिशा को मजबूत बना पाएंगे? उन्होंने कहा कि जब सबका साथ, सबका विकास होगा, तभी ओडिशा मजबूत होगा, पूर्वी भारत मजबूत होगा, पूरा भारत मजबूत होगा।

ओडिशा के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी’      

पीएम मोदी ने कहा कि मतदान के दिन आपको ये तय करना है कि आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए या फिर घबराकर बैठ जाने वाली सरकार चाहिए। ओडिशा के विकास के लिए आपके इस सेवक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां सड़क, गैस, रेल और उद्योगों से जुड़े काम हो रहे हैं।

ओडिशा सरकार ने लाभार्थियों की सूची नहीं दी’

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के जिन 12 करोड़ किसान परिवारों को हम सीधी मदद बैंक खाते में दे रहे हैं, हर वर्ष 75 हज़ार करोड़ रुपए बैंक खाते में जमा कर रहे हैं, उनमें से एक भी ओडिशा का नहीं है। क्योंकि यहां की सरकार ने लाभार्थियों की सूची ही अब तक नहीं दी।

आप तक पहुंचे विकास की पंचधारा

पीएम मोदी ने कहा कि आप तक विकास की पंचधारा पहुंचे यानि बच्चों को पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई, युवाओं को कमाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन को सुनवाई, इसके लिए मैने पूरा प्रयास किया है।

सात दशकों से गरीबों के साथ गद्दारी कर रहे ये लोग

सात दशकों से गरीबों के साथ गद्दारी कर रहे लोग, अब इतना बौखला गए हैं कि देश के वैज्ञानिकों, देश की सेना, देश के नौजवानों के सामर्थ्य, सबका अपमान करने लगे हैं। जब भारत आतंकियों पर कार्रवाई करता है, उन्हें घर में घुसकर मारता है, तो भी ये लोग सबूत मांगते हैं।

बीजेडी को आपका भरोसा तोड़ने की मिले सजा’

उन्होंने कहा कि आपको तय करना है कि जिस कांग्रेस को आपने दशकों तक ओडिशा का विकास करने की जिम्मेदारी सौंपी, जिस बीजेडी को विकास के लिए इतना लंबा समय दिया, उसे आपका भरोसा तोड़ने की क्या सजा दी जाए। आपको तय करना है कि जो सरकारें नक्सली हिंसा पर काबू नहीं पा सकतीं, जो उसके आगे कमजोर नजर आती हैं, उन्हें क्या सजा देनी है।

सबका साथ, सबका विकास

ओडिशा मजबूत तब बनेगा जब यहां का आदिवासी, यहां का किसान, यहां का नौजवान, आगे बढ़ेगा। जब राज्य में और केंद्र में, दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। जब सबका साथ, सबका विकास होगा, तभी ओडिशा मजबूत होगा, पूर्वी भारत मजबूत होगा, पूरा भारत मजबूत होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad