Advertisement

पंजाब विधानसभा:  केजरीवाल ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने 26 साल और बादल ने 19 साल राज कर पंजाब को बर्बाद कर दिया

पंजाब विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। रोजाना राजनीतिक पार्टियां कुछ न कुछ बयानबाजी कर...
पंजाब विधानसभा:  केजरीवाल ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने 26 साल और बादल ने 19 साल राज कर पंजाब को बर्बाद कर दिया

पंजाब विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। रोजाना राजनीतिक पार्टियां कुछ न कुछ बयानबाजी कर रही हैं और अब इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने कहा, "घर-जमीन बेचकर 20-25 लाख रुपए इकट्ठा करके नौजवान पंजाब छोड़कर विदेश जाने पर मजबूर हैं, तो फिर पंजाब का क्या होगा? हम ये नहीं होने देंगे।" उन्होंने कहा है कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार खत्म होंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा है, "पंजाब में इंडस्ट्री वापस आएगी। नई इंडस्ट्री खोली जाएगी, नए स्कूल, नए अस्पताल बनाए जाएंगे। हमने दिल्ली में ये करके दिखाया है। कांग्रेस ने पंजाब में 26 साल और बादल जी ने 19 साल राज किया, इन्होंने पंजाब को बर्बाद कर दिया।"

आपको बता दें कि पंजाब में इस चौतरफा मुकाबला देखा जा रहा है और आप विधानसभा चुनाव में मजबूती से अपनी किस्मत आजमा रही है। जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है, केजरीवाल ने पंजाब में आप का चेहरा भगवंत मान को घोषित किया है।

गौरतलब है कि पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। इससे पहले ये वोटिंग की तारीख 14 फरवरी को निर्धारित थी, लेकिन रविदास जयंती को देखते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की, जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया। मतदान के नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad