Advertisement

तेजस्वी का दावा- नीतीश ने नहीं मांगा इस्तीफा, महागठबंधन तोड़ना चाहती है BJP-RSS

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनसे कभी इस्तीफा नहीं मांगा गया।
तेजस्वी का दावा- नीतीश ने नहीं मांगा इस्तीफा, महागठबंधन तोड़ना चाहती है BJP-RSS

दरअसल, बुधवार को हुई विधायकों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) महागठबंधन तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा, अमित शाह ने कहा है कि भाजपा की हर राज्य में सरकार होगी। ऐसे में उनकी कोशिश है कि गठबंधन टूटे।

Amit Shah had said he wants to see BJP in power in every state, so they are trying all means to break us: Tejashwi Yadav pic.twitter.com/pdMUAhyZQj
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझसे कभी इस्तीफा नहीं मांगा गया। आरएसएस-भाजपा महागठबंधन तोड़ना चाहती है। लोग इस साजिश को देख रहे हैं।

I was never asked to resign.Its RSS-BJP which wants to break the grand alliance, people can see through their conspiracy: Tejashwi Yadav pic.twitter.com/BFZZE8IQCS
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017

यादव ने पूर्व बिहार बीजेपी अध्यक्ष सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहरी लोग बिहार का विकास नहीं चाहते हैं। सुशील मोदी भी बिहारी नहीं हैं। वह बाहरी हैं।'

Sushil Modi is not even a Bihari, he is an outsider, so these people don't care about Bihar's development or its ppl: Tejashwi Yadav pic.twitter.com/CpZNVAkevD
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017

बता दें कि इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफे की मांग नहीं की है और तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। लालू ने कहा कि नीतीश से लगातार उनकी बात होती है। नीतीश कुमार ने मुझसे और तेजस्वी दोनों से कहा है कि उन्होंने इस्तीफे की मांग नहीं की है।

राजद सुप्रीमो ने मीडिया के सामने कहा कि महागठबंधन की सरकार पांच साल के लिए है। राजद-जदयू में कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें बस मीडिया का करा धरा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad