Advertisement

गिरिराज ने विपक्ष को बताया ओसामावादी तो संबित पात्रा ने की हाफिज सईद से तुलना

भाजपा के दो बड़े नेताओं ने विपक्ष की एकजुटता को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...
गिरिराज ने विपक्ष को बताया ओसामावादी तो संबित पात्रा ने की हाफिज सईद से तुलना

भाजपा के दो बड़े नेताओं ने विपक्ष की एकजुटता को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने विपक्ष को ओसामावादी बताया है तो पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष की तुलना आतंकी सरगना और जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद से की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा कि जब-जब भाजपा चुनाव हारने वाले होती है तो पाकिस्तान की शरण में चली जाती।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि माओवादी, जातिवादी, सामंतवादी और ओसामावादी सभी राष्ट्रवादी गठबंधन (एनडीए) के ख़िलाफ़ एकजुट हो गए हैं। लेकिन विकास की अविरल गंगा में बहते हुए एनडीए की नाव नियत गति से 2019 का पड़ाव अवश्य पार करेगी।


संबित पात्रा ने रविवार को मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि यह सिर्फ अब तक न बन सका महागठबंधन ही नहीं है, जो 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहता है। ऐसे कई और लोग भी हैं, जो ऐसा चाहते हैं। यहां हाफिज सईद खुलेआम नरेंद्र मोदी का खून बहाने की बात कर रहा है।'


हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि बेशक यह कोई तुलना नहीं है। मोदी जी का काले धन और भ्रष्टाचार पर हमला करने की वजह से भारत का विपक्ष एकजुट हो गया है। उनके आंतक और सर्जिकल स्ट्राइक पर हमले की वजह से हाफिज सईद निराशा में चला गया है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार सही दिशा में जा रही है।


भाजपा नेताओं संबित पात्रा और गिरिराज सिंह के बयानों के बारे में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जब-जब भाजपा चुनाव हारने वाले होती है तो पाकिस्तान की शरण में चली जाती है। इस देश की राजनीति में हाफिज सईद का नाम लिया जा रहा है, भाजपा के लोगों को शर्म आनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर नाकाम रहने की वजह से भाजपा इस तरह की बातें कर रही है ताकि ध्यान भटकाया जा सके।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad