बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बाकायदा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलकर स्मार्ट सिटी के रूप में पटना को शामिल करने की मांग भी कर बैठे। भाजपा को सर्वाधिक सांसद देने वाला उत्तर प्रदेश के लोगों की नाराजगी भी वाजिब है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर उनके राज्य को क्यों दूर रखा गया। हालांकि इन राज्यों में कई शहरों का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया गया है लेकिन पहली सूची से नाम गायब है।
स्मार्ट सिटी की सियासत
स्मार्ट सिटी बनाने की केंद्र सरकार की जो पहल है वह सियासी रुप ले रही है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों की नाराजगी इस बात पर है कि पहले चरण में इन राज्यों से स्मार्ट सिटी के रुप में किसी शहर को नहीं शामिल किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement