Advertisement

उपचुनाव के नतीजों से केजरीवाल गदगद, कहा- "जनता ने भाजपा और कांग्रेस को नकारा"

देश के चार राज्यों की पाँच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। दिल्ली विधानसभा...
उपचुनाव के नतीजों से केजरीवाल गदगद, कहा-

देश के चार राज्यों की पाँच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने इन उपचुनावों में शानदार वापसी की है। पार्टी ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर जीत दर्ज की है। इस जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है।

नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को नकार दिया है। पंजाब में हमें 2022 से भी ज्यादा वोट मिले हैं, जिससे साफ़ है कि लोग हमारे कामों से खुश हैं। गुजरात में लोग भाजपा से परेशान हैं और उन्हें आप में नई उम्मीद दिख रही है। दोनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हमें हराने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें खारिज कर दिया।”

केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, "गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत धन्यवाद। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए लिखा, "विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बहुत-बहुत बधाइयां। बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश हैं। हम बिना किसी भेदभाव के पूरी ईमानदारी से पंजाब की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।"

नतीजे:

गुजरात (विसावदर सीट): आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भाजपा के किरीट पटेल को लगभग 7,200 वोटों से हराया। कांग्रेस 3,855 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

गुजरात (कड़ी सीट): भाजपा नेता राजेंद्र चावला ने कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 20,000 वोटों से हराया। यह उपचुनाव भाजपा विधायक कर्सनभाई पुंजाभाई सोलंकी के निधन के बाद कराया गया था।

पंजाब (लुधियाना वेस्ट सीट): आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण को लगभग 3,200 वोटों से हराया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad