Advertisement

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में डील फाइनल, इन राज्यों की 46 सीटों पर 'आप'-कांग्रेस के बीच बनी बात

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा की। आज...
लोकसभा चुनाव: दिल्ली में डील फाइनल, इन राज्यों की 46 सीटों पर 'आप'-कांग्रेस के बीच बनी बात

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा की। आज दिल्ली में आयोजित सामूहिक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और आप के गठबंधन ने आधिकारिक जामा भी ओढ़ लिया। 

दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। इसमें आम आदमी पार्टी को- नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली की सीट दी गई हैं। कहीं कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम से चुनाव लडेगी। गुजरात (26 सीटों) में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा (10 सीटें) में कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी और गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर हर कोई चर्चा कर रहा था। लेकिन इससे पहले अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी आप और कांग्रेस ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर अपने गठबंधन की घोषणा कर दी।

शनिवार को एएनआई से बात करते हुए, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने दिल्ली में 'आप' के साथ सीट-बंटवारे के समझौते की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि गठबंधन को बाद में आधिकारिक बना दिया जाएगा। दिल्ली में सीटों के आवंटन पर मतभेदों की अफवाहों को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए, कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा आप के साथ गठबंधन करने के लिए उत्सुक थी।

कांग्रेस नेता ने कहा, "आज, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस आधिकारिक तौर पर दिल्ली (लोकसभा चुनाव के लिए) के लिए सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा करेंगे। कांग्रेस के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा था कि वह अपने पैर पीछे खींच रही है और उसे आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, इन चीजों में समय लगता है।"

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है और अगले एक या दो दिनों में ताजा घटनाक्रम का संकेत दिया। 2004 के चुनावों में, कांग्रेस ने 6 सीटें और भाजपा ने 1 सीटें जीतीं, जबकि 2009 में, कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 सीटें जीतीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad