Advertisement

नीतीश की बेरूखी बिहार में मचाएगी सियासी भूचाल ? दिल्ली पहुंचे मदन साहनी, ये नेता बिगाड़ेंगे खेल!

बिहार में नीतीश कुमार की बेरुखी सियासी भूचाल मचा सकती है। इस्तीफे के ऐलान के 52 घंटे बाद समाज कल्याण...
नीतीश की बेरूखी बिहार में मचाएगी सियासी भूचाल ? दिल्ली पहुंचे मदन साहनी, ये नेता बिगाड़ेंगे खेल!

बिहार में नीतीश कुमार की बेरुखी सियासी भूचाल मचा सकती है। इस्तीफे के ऐलान के 52 घंटे बाद समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दिल्ली का रूख किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिना साहनी ने दिल्ली की तरफ चल दिए हैं। ऐसे में मदन साहनी का दिल्ली की ओर रूख करना बिहार में नया सियासी बवाल खड़ा कर सकता है।

दिल्ली में मदन सहनी की मुलाकात उन नेताओं से होना माना जा रहा है जो बिहार की सियासत को पलटने में माहिर माने जाते हैं। ऐसी अटकलें जताई जा रही है कि दिल्ली में मदन साहनी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादन से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, अब तक साहनी का कोई बयान सामने नहीं आया है कि वह दिल्ली क्यों जा रहे हैं।

बता दें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी दिल्ली से पटना लौटते समय मंत्री मदन साहनी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि यह सही बात है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते हैं। 20 प्रतिशत ऐसे अफसर हैं जो विधायक, मंत्रियों की नहीं सुनते हैं। मांझी ने कहा कि इसपर फौरन रोक लगनी चाहिए।

इस बयानबाजी के बीच विपक्ष को भी सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अफरशाही हावी है। एक दलित मंत्री जो अतिपिछड़ा समाज से आता उसे अपमानित किया जा रहा है। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की वजह मुख्यमंत्री हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को जनता नकार चुकी है, इसके बाद भी इनलोगों ने चोर दरवाजे से सरकार बना ली।

दरअसल, कुछ दिन पहले मदन साहनी ने अपने सचिव द्वारा बातों को ना मानने और अनसुना करने का आरोप लगाया था और इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब अधिकारी उनकी बात सुनते ही नहीं हैं तो फिर वो जनता की सेवा कैसे करें और ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर मंत्री बने रहना किस काम का।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad