Advertisement

मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा- देश को गुमराह करने वाले सभी तत्वों की लगातार चुनावी हार हो रही है

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगे रहने पर...
मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा- देश को गुमराह करने वाले सभी तत्वों की लगातार चुनावी हार हो रही है

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगे रहने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को प्रसन्नता जताई और इसे जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत जुड़ाव का परिणाम बताया।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बढ़त जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत जुड़ाव और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने पिछले तीन लोकसभा चुनाव और हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सिलसिलेवार जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देश का मिजाज बदल रहा है।

यादव ने कहा, ‘‘ टुकड़े-टुकड़े गैंग, छोटी मानसिकता के लोगों और देश को वर्षों से गुमराह करने वाले सारे तत्वों की लगातार चुनावी हार हो रही है।’’

उन्होंने कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव’ अलायंस (इंडिया) पर हमला बोलते हुए कहा कि इस गठबंधन में शामिल दलों ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को गुमराह किया था, लेकिन अब यह गठजोड़ तिनकों की तरह बिखर चुका है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को आत्ममंथन करना चाहिए और यह मान लेना चाहिए कि देश की जनता उनकी असलियत जान चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad