Advertisement

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान जारी, तीन बजे तक कहां कितने वोट पड़े?

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान जारी, तीन बजे तक कहां कितने वोट पड़े?

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण में राहुल गांधी, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, शशि थरूर समेत अलग-अलग पार्टियों के कई दिग्गजों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इस बीच, दोपहर तीन बजे तक कहां कितना मतदान हुआ है, इसके आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

दोपहर तीन बजे तक कितना मतदान

असम- 60.32

बिहार - 44.24

छत्तीसगढ़ - 63.32

जम्मू और कश्मीर - 57.76

कर्नाटक- 50.93

केरल- 51.64

मध्य प्रदेश- 46.50

महाराष्ट्र - 43.01

मणिपुर - 68.48

राजस्थान- 50.27

त्रिपुरा- 68.92

उत्तर प्रदेश - 44.13

पश्चिम बंगाल- 60.60

बता दें कि दूसरे चरण में कुल 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन पर 15.88 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाएं और 5929 थंर्ड जेंडर वोटर्स हैं।

दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत

असम - 46.31

बिहार - 33.80

छत्तीसगढ़ - 53.09

जम्मू और कश्मीर - 42.88

कर्नाटक - 38.23

केरल - 39.26

मध्य प्रदेश - 38.96

महाराष्ट्र - 31.77

मणिपुर - 54.26

राजस्थान - 40.39

त्रिपुरा - 54.47

उत्तर प्रदेश - 35.73

पश्चिम बंगाल - 47.29

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

असम - 27.43

बिहार - 21.68

छत्तीसगढ़ - 35.47

जम्मू कश्मीर - 26.61

कर्नाटक - 22.34

केरल - 25.61

मध्य प्रदेश - 28.15

महाराष्ट्र - 18.83

मणिपुर - 33.22

राजस्थान - 26.84

त्रिपुरा - 36.42

उत्तर प्रदेश - 24.31

पश्चिम बंगाल - 31.25

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

असम - 9.71

बिहार - 9.84

छत्तीसगढ़ - 15.42

जम्मू कश्मीर - 10.39

कर्नाटक - 9.21

केरल - 11.98

मध्य प्रदेश - 13.82

महाराष्ट्र - 7.45

मणिपुर - 15.49

राजस्थान - 11.77

त्रिपुरा - 16.65

उत्तर प्रदेश - 11.67

पश्चिम बंगाल - 15.68

राजनेताओं और सेलेब्रिटी मतदाताओं ने डाले वोट

• बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला।

• कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कनकपुरा में अपना वोट डाला। उनके भाई और कांग्रेस नेता डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

• रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए मथुरा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

• वोट डालने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, "मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र और राष्ट्र को मजबूत करना चाहिए।"

• केरल के तिरुवनंतपुरम में एक मतदान केंद्र पर अन्य वोटों के साथ कतार में खड़े दिखे इसरो प्रमुख एस सोमनाथ। वोट डालने के बाद जताई अपनी खुशी।  

• पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी किया मतदान। 

• कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला।

• अलाप्पुझा से कांग्रेस उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और कहा, "मुझे विश्वास है कि एलेप्पी के लोग मेरे साथ खड़े होंगे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद पीएम घबरा रहे हैं।" 

• बेंगलुरु में वोट डालने के बाद राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा, "घर पर मत बैठें, बाहर आएं और वोट करें, यह आपका अधिकार है।"

• राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाला।

• पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। उनके बेटे वैभव गहलोत जालोर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

• बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्य ने मतदान के बाद कहा, "आज कर्नाटक में जश्न का दिन है। यह लोकतंत्र का त्योहार है।"

• केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कन्नूर में मतदान केंद्र संख्या 161 पर अपना वोट डाला।

• केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण अपने मामा के साथ बेंगलुरु के बीईएस पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

• अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट: उन्होंने कहा, "मेरा वोट उस उम्मीदवार के लिए है जिस पर मुझे भरोसा है और दूसरा पार्टियों के घोषणापत्र के मुद्दों पर है।"

• वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में डाला वोट: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा, "देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।"

पीएम मोदी की अपील

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों ने से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मेरा विनम्र अनुरोध है कि रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें, जितना ज्यादा मतदान करेंगे। लोकतंत्र उतना अधिक मजबूत होगा, आपका वोट आपकी आवाज है। मेरा देश की नारी शक्ति से ये विशेष आग्रह है। लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा।

लोकसभा चुनाव 2024: आज इन सीटों पर है मतदान

- असम (5 सीटें): करीमगंज, सिलचर, दर्रांग-उदलगुड़ी, डिफू, नागांव

- बिहार (5 सीटें): किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका

- छत्तीसगढ़ (3 सीटें): राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर

- जम्मू और कश्मीर (1 सीट) : जम्मू

- कर्नाटक (14 सीटें) : उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरू मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार

- केरल (20 सीटें): कासरगोड़, कन्नूर, वडाकरा, वायनाड, कोझिकोड, मल्लापुरमस पालक्काड, पोन्नानी, अलातुर, त्रिशूर, चालकुड़ी, एर्नाकुलम, इद्दुक्की, कोट्टयम, अलापुज़ा, मावेलिक्करा, पत्थनमतिट्टा, कोल्लम, अत्तिगुल, तिरुवनंतपुरम (सभी सीटों पर चुनाव)

- मध्यप्रदेश (7 सीटें): टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रेवा, होशंगाबाद, बेतूल

- महाराष्ट्र (8 सीटें): बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वरधा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी

- मणिपुर: आउटर मणिपुर

- राजस्थान (13 सीटें) : टोंक-सवई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावर-बारण

- त्रिपुरा (1 सीट): त्रिपुरा पूर्व

- उत्तर प्रदेश (8 आठ सीटें): अमरोहा, मेरठ, बागपत, ग़ाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा

- पश्चिम बंगाल (3 सीटें): दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad