Advertisement

यूपी में एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीती

भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और बरेली में स्नातक विधान परिषद सीटें जीत ली है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 11 फरवरी को यहां की जनता ने संकेत दिया है कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने बता दिया है कि उत्तर प्रदेश में आंधी कितनी तेज है. यूपी चुनावी मैदान में जो हैं वो तो परेशान होंगे ही, लेकिन उनके कुछ लोग जो दिल्ली में बैठे हैं वो इससे ज्यादा परेशान होंगे।
यूपी में एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीती

कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक सीट से एमएलसी का चुनाव भाजपा के अरुण पाठक ने 9154 वोटों से जीता। अरुण को कुल 40633 वोट मिले जबकि मानवेंद्र स्वरूप को 31479 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। प्रथम वरीयता में ही अरुण को जीत हासिल हो गई। अरुण दूसरी बार स्नातक एमएलसी बनने जा रहे हैं।

इसी तरह से गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डा. संजयंन त्रिपाठी से जीत दर्ज की। बरेली मे भी भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने जीत दर्ज की है। झांसी में सुरेश त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है।

कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 वोट से जीत लिया है। वे पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीते हैं। मतगणना में राज बहादुर को 4288 वोट मिले। हेमराज सिंह गौर 3575 वोट पा सके। सपा प्रत्याशी चौधरी रामवीर सिंह यादव की करारी हार हुई है। वे 2000 वोट भी नहीं पा सके और पांचवें स्थान पर रहे।

दूसरी ओर शिक्षक एमएलसी के लिए चुनाव में झांसी में नि‍र्दलीय सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सपा के अशोक कुमार को हराया। सुरेश कुमार को कुल 8456 वोट मि‍ले, जबकि‍ अशोक कुमार को 6921 वोट मि‍ले।शिक्षक एमएलसी के लिए चुनाव में कानपुर में निर्दलीय उम्मीदवार राजबहादुर चंदेल ने हेमराज गौर को हराया। राजबहादुर चंदेल को 4283 वोट मि‍ले जबकि हेमराज गौर को 3575 वोट मिले। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad