Advertisement

उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर किसकी होगी हार किसकी होगी जीत? वोटों की गिनती जारी

देश के 13 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में किसकी जीत होगी और किसे हार मिलेगी आज...
उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर किसकी होगी हार किसकी होगी जीत? वोटों की गिनती जारी

देश के 13 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में किसकी जीत होगी और किसे हार मिलेगी आज इस पर फैसला हो जाएगा। बता दें कि लोकसभा सीटों और विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आज हो रही है। वोटों की गिनती जारी है।

इन चुनावों में कई दिग्गजों का भाग्य दांव पर है। तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के विरुद्ध हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय चौटाला, कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, तेलंगाना के पूर्व मंत्री ई राजेंद्र और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर ई लिंगदोह प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल हैं।


जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव हुए उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश में खंडवा सीट शामिल है। तीनों लोकसभा सीटों के मौजूदा सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। मंडी सीट गत मार्च में रामस्वरूप शर्मा (बीजेपी) के निधन के बाद खाली हुई थी। खंडवा संसदीय सीट के लिए उपचुनाव भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के चलते करना जरूरी हो गया था, वहीं दादरा और नगर हवेली में, यह निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर के निधन के कारण कराना पड़ा।

भाजपा के पास थी आधा दर्जन सीटें

विधानसभा उपचुनाव में असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए वोट डाले गए थे। इन 29 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास पहले लगभग आधा दर्जन सीटें थीं, जबकि कांग्रेस के पास 9 सीटें और बाकी क्षेत्रीय पार्टियों के पास थी।

इन सीटों पर हुए थे चुनाव


3 लोकसभा सीटें- हिमाचल प्रदेश की मंडी, दादरा एवं नगर हवेली और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट


29 विधानसभा सीटें-

असम - गुसाईंगांव, भबानीपुर, तामुलपुर, मरियानी और थोवरा विधानसभा सीट

पश्चिम बंगाल- दिनहाटा, शांतिपुर, खड़दह, गोसाबा विधानसभा सीट

मध्य प्रदेश- जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट

हिमाचल प्रदेश - अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट

मेघालय- मावरिंगकेंग, मावफलांग और राजाबाला विधानसभा सीट

बिहार- तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट

कर्नाटक – सिंगदी और हंगल विधानसभा सीट

राजस्थान- वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट

आंध्र प्रदेश की बडवेल विधानसभा सीट, हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट, महाराष्ट्र की देग्लुर, मिजोरम की तुइरियल विधानसभा सीट और तेलंगाना की हुजूराबाद में एक-एक सीट



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad