Advertisement

हताश केजरीवाल ने कहा, हमें स्वीकार है जनादेश

पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।
हताश केजरीवाल ने कहा, हमें स्वीकार है जनादेश

केजरीवाल ने ट्वीट किया, हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। सभी स्वयंसेवियों ने कड़ी मेहनत की है और आगे भी हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

गौरतलब है कि पार्टी ने पंजाब और गोवा में अपना सारा संसाधन झोंक दिया था। केजरीवाल ने पिछले कुछ महीनों में पंजाब में खुद ही 95 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad