गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। ताजा रुझान के मुताबिक, 182 निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा ने 97 सीटों पर जीत भी हासिल कर ली है, साथ ही 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस की 75 सीटों पर जीत हुई है और 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शुरूआत में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी, लेकिन फिलहाल जनादेश भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है।
वहीं गुजरात के बड़े क्षेत्र में भी भाजपा का दबदबा दिखायी दे रहा है। इन क्षेत्रों में उत्तरी गुजरात, मध्य, दक्षिणी गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट के इलाके हैं लेकिन सौराष्ट्र-कच्छ के इलाके में फिलहाल भाजपा की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।
जानिए, इन क्षेत्रों की सीटों पर नजर-
| 
 क्षेत्र  | 
 भाजपा  | 
 कांग्रेस  | 
 अन्य  | 
| 
 उत्तर (53 सीट)  | 
 29  | 
 24  | 
 0  | 
| 
 मध्य (40 सीट)  | 
 22  | 
 16  | 
 2  | 
| 
 दक्षिण (35 सीट)  | 
 25  | 
 10  | 
 0  | 
| 
 सौराष्ट्र-कच्छ (54 सीट)  | 
 23  | 
 30  | 
 1  | 
| 
 सूरत (16 सीट)  | 
 15  | 
 1  | 
 0  | 
| 
 वडोदरा (10 सीट)  | 
 8  | 
 2  | 
 0  | 
| 
 अहमदाबाद (21 सीट)  | 
 15  | 
 6  | 
 0  | 
| 
 राजकोट (8 सीट)  | 
 6  | 
 2  | 
 0  |