Advertisement

कर्नाटक चुनाव: भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा शिकारीपुरा से 35,397 वोटों से जीते

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। रुझान अब नतीजों में बदल रहे हैं, जिनमें भाजपा...
कर्नाटक चुनाव: भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा शिकारीपुरा से 35,397 वोटों से जीते

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। रुझान अब नतीजों में बदल रहे हैं, जिनमें भाजपा आगे चल रही है। ताजा जानकारी मिलने तक, भाजपा ने 43 सीटें जीत ली हैं और 63 पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है और 57 पर आगे चल रही है। जेडीएस ने 5 सीटें जीती हैं और 33 सीटों पर आगे हैं।

भाजपा के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से 35,397 वोटों से जीत गए हैं।

वहीं, कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार सिद्धारमैया को झटका लगता दिखाई दे रहा है। चामुंडेश्वरी सीट से वह लगभग 20 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां जनता दल सेक्युलर के जीटी देवेगौड़ा ने उन पर बड़ी बढ़त बना ली है। हालांकि बादामी सीट पर उनके और भाजपा के श्रीरामलु के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। बादामी में वह अभी आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के श्रीरामलु से है।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आरआर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad