Advertisement

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने घोषित किए 155 प्रत्याशियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी।...
मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने घोषित किए 155 प्रत्याशियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने चुराहाट निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व राज्य प्रमुख अजय सिंह को मैदान में उतारा है। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह क्रमशः राघोगढ़ और चचौरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

यहां से लड़ेंगे प्रमुख चेहरे

शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई और उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत को झाबुआ सीट से चुना गया है।

राज्य के पार्टी के नेताओं और अहमद पटेल, अशोक गहलोत और वीरप्पा मोइली जैसे वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं के बीच विचार-विमर्श के बाद सीईसी में चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भोजपुर, पूर्व सांसद सज्जन वर्मा को सोनकक्ष, विजय लक्ष्मीसाधो को महेश्वर से उतारा है।  कांग्रेस ने युवा चेहरों के तौर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को कालापीपल, एनएसयूआई अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को आगर से, सुनील सराफ को कोतमा से उम्मीदवार बनाया है।

जयस के हीरालाल को भी टिकट

मनावर सीट से कांग्रेस ने 'जयस' से हीरालाल अलावा को टिकट दिया है। नए-नए बने जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) का आदिवासी बहुल इलाकों में बढ़ता जनाधार देखते हुए ये टिकट दिया गया है। जयस ने पहले कुक्षी सीट की मांग की थी लेकिन मनावर सीट पर ही बात बन पाई।

इधर, रतलाम ग्रामीण से कांग्रेस ने पूर्व जनपद सीईओ लक्ष्मण सिंह डिंडोर को टिकट दिया है। लक्ष्मण सिंह बीजेपी के स्थानीय विधायक मथुरालाल डामर के साथ विवाद के बाद चर्चा में आये थे और इसके बाद इन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जारी 177 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें सिर्फ 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। 177 उम्मीदवारों की सूची में कुछ ऐसी महिला विधायक हैं जिनके टिकट काट कर पुरुषों को दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी सूची में लगभग 8 महिला विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

28 नवंबर को चुनाव

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे। शनिवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य को मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ की जरूरत है न कि चौहान की। मसानी चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं। प्रदेश में भाजपा 2003 से सत्ता पर काबिज है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad