Advertisement

राहुल बोले, जनता का फैसला स्वीकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उनकी पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता के फैसले को...
राहुल बोले, जनता का फैसला स्वीकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उनकी पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता के फैसले को स्वीकार करती है। उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि वह दोनों राज्यों में गठित होने वाली नई सरकार को शुभकामनाएं देते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने जिस तरह से उनके प्रति प्यार दिखाया इसके लिए वे उनके प्रति दिल से आभारी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के भाइयों और बहनों आपने मुझे गर्व करने का अवसर दिया है। आप दूसरों से अलग हैं क्योंकि आपने गरिमा के साथ लड़ाई लड़ी है। आपने सभी को दिखा दिया है कि कांग्रेस की असली ताकत शालीनता और साहस है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि परिणाम चाहे जो भी रहा हो पर यह कांग्रेस की नैतिक जीत है। यह राहुल जी के मुद्दों पर आधारित चुनाव अभियान की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदीजी और अमित शाह जी के गृह राज्य में सौ की संख्या पार करने के लिए संघर्ष कर रही है।

गहलोत ने कहा कि राहुल जी ने काफी अच्छे ढंग से गुजरात में चुनाव अभियान का नेतृत्व किया। यह हमें इंदिराजी की याद दिलाता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad