Advertisement

सात राज्यों के 26 राज्यसभा सीटों का हालचाल, जानिए किसे मिली कामयाबी

देश की निगाह राज्यसभा चुनावों के परिणामों पर टिकी हुई हैं। 7 राज्यों की 26 सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार...
सात राज्यों के 26 राज्यसभा सीटों का हालचाल, जानिए किसे मिली कामयाबी

देश की निगाह राज्यसभा चुनावों के परिणामों पर टिकी हुई हैं। 7 राज्यों की 26 सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुए। अब नतीजे आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा जीती

छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस के लेखराम साहू को हराकर भाजपा की सरोज पांडेय जीत गई हैं। भाजपा को 51 और कांग्रेस को 36 वोट मिले।

पं.बंगाल में सिंघवी जीते, ममता को चार सीटें

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने जीत हासिल की है। इनके अलावा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के चारों उम्मीदवार अबीर रंजन बिस्वास, नदीमुल्ला हक, सुभाष चक्रवर्ती और शांतनु सेन जीते।

झारखंड में भाजपा-कांग्रेस को एक-एक सीट

एक सीट पर भाजपा के समीर उरांव और दूसरी पर कांग्रेस धीरज साहू जीते।

तेलंगाना में टीआरएस को कामयाबी

तेलंगाना की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के उम्मीदवार जे संतोष कुमार, बी लिंगैया यादव और बी प्रकाश ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस से केपी पलराम प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है।

केरल

केरल मे राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ जिसमें शरद यादव के धड़े वाले जनता दल (यू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एमपी वीरेंद्र कुमार केरल से राज्यसभा के लिए चुने गए।

कर्नाटक

कर्नाटक में कांग्रेस 3 और भाजपा 1 सीट पर जीती।

यूपी के 9 सीटों पर भाजपा तो एक सीट पर सपा

 यूपी राज्यसभा चुनाव में 9 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, BSP प्रत्याशी को हराकर अनिल अग्रवाल भी जीत गए हैं। जबकि सपा को एक सीट मिली है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad