Advertisement

वाराणसी से जीते नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी ने जीती दोनों सीटें; किसने बचाया गढ़, किसने खोई साख?

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेढ़ लाख से अधिक वोटों से वाराणसी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है।...
वाराणसी से जीते नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी ने जीती दोनों सीटें; किसने बचाया गढ़, किसने खोई साख?

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेढ़ लाख से अधिक वोटों से वाराणसी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। हालांकि, विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा है कि जीत का मार्जिन उनके घटते ब्रांड को दर्शाता है। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से रिकॉर्ड मार्जिन से जीत हासिल की तो अमित शाह ने गांधीनगर में फिर अपना वर्चस्व कायम किया।

किसने बचाया गढ़, किसने खोई साख?

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से जीत की हैट्रिक लगा दी है। उन्होंने तीसरी बार वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। इस बार कांग्रेस ने यहां से अजय राय को मैदान पर उतारा था। बता दें कि शुरुआती रुझानों में कुछ देर पीएम मोदी पीछे चल रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने डेढ़ लाख वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है।

• कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से बड़ी जीत हासिल की।

• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से बहुत बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने करीब साढ़े सात लाख मतों से जीत अर्जित की।

• विदिशा से शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड 8,20,868 वोटों से जीते।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा लोकसभा सीट से उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं जनता को प्रणाम करता हूं, जनता मेरे लिए भगवान है। उन्होंने मेरे लिए ऐसा प्यार दिखाया जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का पूरा प्रयास करूंगा... भाजपा मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीत रही है और लगातार तीसरी बार NDA 300 पार जा रहा है यह जनता का PM मोदी के प्रति विश्वास दिखाता है..."

• यौन उत्पीडन के मामले में घिरे जद (एस) के सांसद और एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल रेवान्ना को कर्नाटक के हासन से मिली हार।

• तेलंगाना से भाजपा के बड़े चेहरे और वरिष्ठ नेता जी किशन रेड्डी ने पार्टी को जीत दिलाई। उन्हें सिकंदराबाद से जीत हासिल हुई है।

• उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रिकॉर्ड मतों से प्राप्त की विजय।

• पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा पश्चिम में जीत का डंका बजाया।

• अरुणाचल प्रदेश के अरुणाचल पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी किरेन रिजिजु ने लहराया जीत का परचम।

• लक्षद्वीप सीट से कांग्रेस ने भाजपा को हराया।

• कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केरला की अलप्पुजाह सीट जीत ली।

• केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर हार स्वीकार कर ली है। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर ने कहा कि यह निश्चित रूप से निराशाजनक है, क्योंकि हमने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से इसका विश्लेषण करेंगे और पता लगाएंगे।"

• टीएमसी के टिकट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी को हराया।

• मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी ने जीत की मुहर लगाई।

• भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया।

• भाजपा नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने जीती मध्य प्रदेश की मंडला सीट।

• आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) के चंद्र शेखर को उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से मिली जीत।

• केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 55,711 वोटों से जीती राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट।

• जनता दल सेकुलर के एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मांड्या सीट से जीत हासिल की।

• गया लोकसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की।

• केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रल्हाद जोशी ने कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र से विजय प्राप्त की।

• कर्नाटक की हवेरी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जीते।

 

• AAP नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से जीते।

• जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से जीते।

• पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से जीते। बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1,75,993 वोटों से हराया।

• केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, "हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने फिर एक बार विश्वास व्यक्त किया है। मैं हमीरपुर की जनता का आभारी हूं जिन्होंने 5वीं बार रिकॉर्ड मतों से फिर विजयी कराया है। मेरे अगले 5 वर्ष यहां के लिए फिर समर्पित होंगे। मुझे लगता है कि NDA 300 पार करके फिर एक बार सरकार बनाएगी।"

• उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह ने जीत हासिल की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad