Advertisement

मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के नये मुख्य सचिव का...
मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के नये मुख्य सचिव का पदभार सम्हालकर कार्यभार शुरू कर दिया। ढाई वर्ष में तीन बार सेवा विस्तार पाने वाले दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी का विस्तार केन्द्र ने नहीं किया था। पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री योगी अपनी तरफ से मुख्य सचिव नियुक्त कर सके हैं। मनोज सिंह अभी तक कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) व अवस्था अपना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) समेत कई विभागों का दायित्व संभाल रहे थे। उन्होंने रविवार को देर सायं कार्यभार संभाला। मुख्य सचिव मनोज सिंह के पास आईडीसी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

मुख्य सचिव मनोज सिंह 1987 के अरुण सिंघल, लीना नंदन और 1988 बैच के रजनीश दुबे को सुपरसीड करके मुख्य सचिव बने हैं। अरुण सिंघल और लीला नंदन केंद्र में तैनात हैं। रजनीश दुबे इसी साल अगस्त में सेवानिवृत हो जाएंगे। ऐसे में सरकार ने मनोज सिंह को मुख्य सचिव बनने का निर्णय लिया। ऐसे में उनका कार्यकाल अगले साल जुलाई तक है। वह मुख्यमंत्री योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में से हैं।

यह जिम्मेदारी नहीं अवसर मिला है : मनोज सिंह

प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी संभालने के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को चुनौती नहीं बल्कि जनता के लिए काम करने का एक बड़ा अवसर मानते हैं। इस मौके का इस्तेमाल हुए सरकार की नीतियों और योजनाओं को जमीन पर उतारने और थाना-तहसील स्तर पर ही जनता को न्याय दिलाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने में करेंगे ताकि जनता को न्याय के लिए लखनऊ ना आना पड़े।

मुख्य सचिव पत्रकारों से पहली बार बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता को बिना भेदभाव मिले पूर्ण राम जनहित के काम तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास होगा। बीते आठ साल में प्रदेश के विकास के लिए जो माहौल बना है उसे आगे और भी बेहतर करने का काम भी होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 10 लाख करोड़ से अधिक निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। निवेशकों को समय से जमीन समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं महिया करने का काम भी तेजी से किया जाएगा ताकि औद्योगिक इकाइयां शीघ्र स्थापित हो और युवाओं को रोजगार मिल सके। जनता से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

महाकुम्भ को उचित और सुरक्षित कराने पर फोकस रहेगा : मुख्य सचिव

अगले साल जनवरी से प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ को और अधिक सुबह उचित और सुरक्षित करने पर खास फोकस रहेगा।श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और स्वच्छ माहौल मिले इसके लिए पूरी टीम बेहतर समन्वय के साथ काम करेगी। महाकुम्भ में अवस्था अपना सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।

बिहार मूल के निवासी मनोज सिंह बीएचयू से पढ़ाई की

बिहार राज्य के मूल निवासी मनोज कुमार सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पढ़ाई की है। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर साइंस से 1983 बैच में बीएससी की, फिर 1988 में सबसे विज्ञान एग्रोनॉमी में एमएससी करके आईएएस बन गए। पढ़ाई के दौरान ही कृषि और कृषि उत्पादन उत्पादों को बढ़ावा देने पर मनोज सिंह तरजीह देते रहे हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) रहने के दौरान मनोज सिंह कृषि वैज्ञानिकों से लगातार वार्ता कर फसलों और उपज को बढ़ाने की योजनाओं पर कार्य करते रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad