Advertisement

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अब सुबह होने वाली अजान पर जताई आपत्ति, कह दी ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार प्रज्ञा...
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अब सुबह होने वाली अजान पर जताई आपत्ति, कह दी ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह मस्जिदों में होने वाली अजान पर आपत्ती जाहिर की है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने अजान को लेकर कहा कि इसकी वजह से सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम हो जाती है। इससे साधू-संतों की साधना भी भंग हो जाती है।

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने एक संबोधन में अजान के शोर पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि सुबह पांच बजे के आसपास तेज आवाजें आती हैं और वो लगातार आते रहती हैं। सबकी नींद हराम होती है। कुछ लोग पेशेंट होते हैं उनका भी बीपी बढ़ता है। इससे तमाम बीमारियों के मरीजों की नींद खुल जाती है और उन्हें तकलीफ होती है।

उन्होंने कहा कि जो साधु-संतों होते हैं उनकी भी साधना का समय सुबह बजे ब्रह्ममुहूर्त में होता है। हमारी आरती भी उसी दौरान होती है। इसके बाद भी सुबह सुबह तेज आवाजें आती रहती हैं, लेकिन जबरदस्ती इन लाउडस्पीकरों की आवाज हमें सुननी पड़ती है। लेकिन, जब हम तेज आवाज में भजन बजाते हैं तो ये कहते हैं कि हमारे इस्लाम में ये जायज नहीं माना जाता। हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वपंथ सदभाव की भावना रखते हैं।

गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हाल ही में अपने बयानों के लिए चर्चा में रही हैं। उन्होंने इसके पहले केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में नमाज पढ़े जाने पर आपत्ति की थी और उस समय उन्होंने न केवल स्कूल प्रबंधन बल्कि पुलिस प्रशासन को भी जमकर फटकार लगाई थी। 

 

  Close Ad