Advertisement

इलाज के लिए विदेश गए माकन, इस्तीफे की खबरों का कांग्रेस ने किया खंडन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफे की खबर वायरल हो रही है। कई मीडिया चैनलों और समाचार...
इलाज के लिए विदेश गए माकन, इस्तीफे की खबरों का कांग्रेस ने किया खंडन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफे की खबर वायरल हो रही है। कई मीडिया चैनलों और समाचार वेबसाइटों पर उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही है। खबर है कि उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है और वे अजय माकन विदेश रवाना हो गए हैं। हालांकि कांग्रेस ने उनके इस्तीफे का खंडन किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उनको कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और वह चेक-अप के लिए गए हैं। वह जल्द ही वापस लौटेंगे। वह हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली मामलों के प्रभारी पीसी चाको से मिले थे। 

बता दें कि अजय माकन पूर्व की कांग्रेस सरकार में खेल युवा मंत्रालय और गृह राज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कांग्रेस ने साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली यूनिट की कमान सौंपी थी।

पहले भी दिया था इस्तीफा

ये पहली बार नहीं है जब अजय माकन के इस्तीफे की बात सामने आई हो। इसके पहले भी दिल्ली निगम चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उस दौरान भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था।

आप-कांग्रेस में गठबंधन नहीं चाहते माकन

अजय माकन के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अजय माकन कई मौकों पर स्पष्ट कर चुके हैं कि वो आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के हिमायती नहीं हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad