Advertisement

असम के CM हिमंत बिस्वा ने फिर साधा राहुल गांधी पर निशाना, बताया- 'आधुनिक जिन्ना '

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर हमला किया है और उन्हें...
असम के CM हिमंत बिस्वा ने फिर साधा राहुल गांधी पर निशाना, बताया- 'आधुनिक जिन्ना '

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर हमला किया है और उन्हें ‘आधुनिक जिन्ना’ बताया है। संसद में भाजपा पर हमले सहित राहुल गांधी के हालिया बयानों का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे ‘जिन्ना का भूत उनके शरीर में प्रवेश कर गया है।’ एक दिन पहले उन्‍होंने राहुल गांधी पर पाकिस्तानी क्षेत्र में भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने को लेकर उत्तराखंड की एक चुनावी रैली मे निशाना साधा था।

हिमंत बिस्वा सरमा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी की भाषा और बयनबाजी बिल्कुल वैसी है, जैसी 1947 से पहले के जिन्ना की थी। उन्होंने कहा, ‘एक तरह से राहुल गांधी, आधुनिक जिन्ना हैं।’  उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि राहुल गांधी के अंदर जिन्ना का भूत घुस गया है। सरमा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत केवल गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक लगता है।

सरमा की आलोचना करते हुए असम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा था कि उन्होंने अपनी अभद्र टिप्पणी से राज्य की छवि खराब की है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया और सरमा का पुतला जलाया।  

इससे पहले असम के मुंख्यमंत्री सरमा ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का राहुल गांधी ने सबूत मांगने पर कहा, ‘‘क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad