Advertisement

बिहार:जेल से चल रहा है नीतीश सरकार को गिराने का खेल, भाजपा नेता का बड़ा दावा

भाजपा के राज्यसभा सदस्य और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर राजद सुप्रीमो...
बिहार:जेल से चल रहा है नीतीश सरकार को गिराने का खेल, भाजपा नेता का बड़ा दावा

भाजपा के राज्यसभा सदस्य और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोला है। शनिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू के बीच लगभग दो दशक पुरानी दोस्ती से जलने वाले तत्वों की वजह से हमारे बीच एक बुरा दौर आया और चला गया। हमें जनता ने जब फिर सेवा का मौका दिया, तो विपक्ष की छाती फटने लगी है।

सासंद सुशील मोदी ने कहा कि सजायाफ्ता लालू यादव रांची रिम्स के पेइंग वार्ड से जेल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। लालू मोबाइल फोन के जरिए लगातार नेताओं को निर्देश देकर जोड़तोड़ को बढ़ावा दे रहे हैं। जिन लोगों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को कमाई का जरिया बना लिया था, वे मलाई न मिलने से आज रूटीन प्रशासनिक काम को भी राजनीतिक रंग देना चाहते हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि एनडीए ने परस्पर सम्मान और विश्वास को मजबूत आधार बनाते हुए काम किया है। बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की तरफ बढ़ायाहै। राजद पर तंज करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि राज्य को लालटेन युग से बाहर लाकर हर गांव को बिजली पहुंचायी गई है। एनडीए सरकार में कृषि रोड मैप लागू किया गया है। राज्य को उच्च शिक्षा के नए-नए संस्थान मिले हैं। सरकार अब 20 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की योजना पर काम कर रही है। उद्योग विभाग सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने जा रहा है। वहीं, कुछ लोग विकास की लय तोड़ने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर फोन कर बीजेपी विधायक को विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव में गैर-हाजिर रहने के लिए लालच देने का आरोप लगा था। मामले में पीरपैंती के बीजेपी विधायक ललन पासवान ने पटना में मामला भी दर्ज कराया था। एक बार सुशील मोदी ने उन्हें कटघरे में खड़ा किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad