Advertisement

राहुल बोले, भाजपा को शांति और भाईचारे की चिंता नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सिंगापुर में कहा कि हमारी पार्टी समाज को एक व्यवस्था के रूप में देखती...
राहुल बोले, भाजपा को शांति और भाईचारे की चिंता नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सिंगापुर में कहा कि हमारी पार्टी समाज को एक व्यवस्था के रूप में देखती हैं और इसमें संतुलन बनाए रखने के लिए काम करती है।  दूसरी ओर भाजपा इसके विपरीत काम कर रही है।  उसे समाज में शांति और भाईचारे की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समाज का ध्रुवीकरण हो रहा है उससे देश के सामने बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।  


उन्होंने स्वीकार किया कि 2012 में हमें झटके का सामना करना पड़ा। 2012 से 2014 तक व्यवस्था को अस्थिर कर दिया गया जिसका परिणाम हमने देखा। अब हमारे पास साफ स्लेट है और नए अवसर हैं। हम आपके सामने नई कांग्रेस पेश करेंगे जिन मूल्यों के लिए इसका जन्म हुआ था।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण भारत से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है। हमारे पास चुनौतियां हैं। आमतौर पर हम शांतिपूर्ण बदलाव चाहते हैं, ऐसा बदलाव जो लोगों के एक साथ लाता हो।


भारतीय मूल के कई सीईओ से मुलाकात की। विभिन्न कंपनियों में कार्यरत इन सीईओ से उन्होंने रोगजार, निवेश और भारत की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की।

राहुल गांधी ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बैलेस्टियर रोड स्थित सिंगापुर इंडियन एसोसिएशन में लोगों से मुलाकात की। एसोसिएशन की स्थापना 1923 में की गई थी और यहां बने क्लब हाउस का शिलान्यास 1950 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किया था। यहां उन्होंने कमल क्लब में भी महिलाओं से भी मुलाकात की। प़. नेहरू की सलाह पर गठित यह क्लब में महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए काम करता है।


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad