Advertisement

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, “भगवान राम भी आ जाएं तब भी रेप की घटनाएं नहीं रुक सकतीं”

अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा बंटोरने वाले उत्तर प्रदेश से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक...
भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, “भगवान राम भी आ जाएं तब भी रेप की घटनाएं नहीं रुक सकतीं”

अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा बंटोरने वाले उत्तर प्रदेश से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है। बलिया में उन्नाव गैंगरेप की घटना पर बोलते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि भगवान राम भी आ जाये तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना संभव नही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, '' मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी आ जाएंगे तो इस घटना पर नियंत्र कर पाना संभव नहीं है। ये समाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, इस प्रदूषण से कोई भी वंचित रहने वाला नहीं है। इसमें सभी अभिवावकों, बहनों, पुत्रियों और पुत्रों का धर्म है कि समाज को अपना परिवार समझ कर, सबको अपनी बहन समझ कर अपने धर्म का पालन करना चाहिए।''

उन्होंने आगे कहा कि संस्कार के बल पर ही इस पर नियंत्रण होगा। संविधान के बल पर नियंत्रण नहीं होगा।

बता दें कि विधायक सुरेन्द्र सिंह का यह कोई पहला विवादित बयान नहीं है। बल्कि इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पणखा नाम से संबोधित किया था और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की योग्यता पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी भाग्य से ही खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानते हैं।

सुरेंद्र सिंह एक और विवादित बयान दिया था कि अधिकारियों से अच्छा चरित्र वेश्याओं का होता है, वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं लेकिन ये अधिकारी तो पैसा लेकर भी अपना काम करेंगे कि नहीं इसकी कोई गारंटी ही नहीं है। सुरेंद्र सिंह ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक नारा भी तैयार किया था, “घूस मांगे तो घूसा दो, नहीं माने तो जूता दो।”

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad