Advertisement

करनाल के भाजपा सांसद बोले, पंजाब में पार्टी को अकाली दल लेे डूबेगा

हरियाणा में करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने भाजपा को आगाह करने वाला बयान दिया है। उन्‍होंने साफ कहा है कि पंजाब में भाजपा की हालत पतली है। पार्टी को व़हां अकाली दल से गठबंधन का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
करनाल के भाजपा सांसद बोले, पंजाब में पार्टी को अकाली दल लेे डूबेगा

चोपड़ा ने साफ कहा है कि पंजाब में अकाली दल के भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसका असर भाजपा की छवि पर भी पड़ेगा। भाजपा हाईकमान के पास पंजाब के लिए कोई ऐसा नेता नहीं हैजिसके दम पर प्रांत में चुनाव लड़ा जा सके। उन्‍होंने कहा कि पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। अगर भाजपा 100 सीटों के आंकड़ों पर पहुंचती है तो बसपा से गठबंधन कर सरकार बनाने का प्रयास करेगी।

बतौर मुख्य अतिथि चोपड़ा गगसीना में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे थे। वहां वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। पंजाब में पार्टी की बदतर स्थिति के पीछे उन्होंने तर्क दिया कि हरियाणा में भाजपा ने जब भी चौटाला पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ातब भी खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ता थाक्योंकि चौटाला परिवार भ्रष्टाचार से लिप्त रहा है। इसी तरह पंजाब में अकाली दल भाजपा को लू डूबेगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad