Advertisement

भाजपा की तीसरी सूची, पत्थरदेवा से सूर्य प्रताप शाही का नाम

भाजपा ने मंगलवार शाम अपनी तीसरी सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची में छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। भाजपा अब तक कुल 371 नामों की घोषणा कर चुकी है। अभी उसे 32 उम्मीदवारों की घोषणा और करनी है।
भाजपा की तीसरी सूची, पत्थरदेवा से सूर्य प्रताप शाही का नाम

भाजपा की सूची में बीएसपी से आए स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना विधानसभा सीट से टिकट दिया है जबकि मोहनलालगंज से आर के चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। पत्थरदेवा से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही का नाम है तो सुल्तानपुर से सूर्यभान सिंह, महराजगंज से जयमंगल कनौजिया और मझगवना से रामनरेश के नामों की घोषणा की गई है।

बसपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान को मधुबन विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि दारा सिंह चौहान भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि भाजपा की दूसरी सूची में 155 नाम थे और पहली सूची में 149 लोगों के नाम थे। अब तक कुल 371 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। अब भाजपा को 32 उम्मीदवारों की घोषणा और करनी है।

भाजपा ने 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में कुल 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों में उसने राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 71 सीटों पर कब्जा जमाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad