Advertisement

भाजपा महाराष्ट्र की इस सीट पर पहली बार लड़ेगी चुनाव, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को दिया टिकट

भाजपा ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को लोकसभा चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...
भाजपा महाराष्ट्र की इस सीट पर पहली बार लड़ेगी चुनाव, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को दिया टिकट

भाजपा ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को लोकसभा चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। दरअसल भाजपा ने एक और सीट पार अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। 

महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने नारायण राणे को मैदान में उतारा है। यह एक तटीय सीट है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में विनायक राउत कर रहे हैं।

बता दें कि नारायण राणे का मुकाबला इस बार राउत से ही होगा, जिन्हें फिर से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर अब से पहले भाजपा ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है।

गौरतलब है कि राणे के बेटे नीलेश राणे ने 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में यह सीट जीती थी। चूंकि भाजपा अब तक इस सीट से चुनाव नहीं लड़ती थी। ऐसे में अब राणे के आने के बाद यह सीट अहम मानी जा रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad