Advertisement

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया मेक इंडिया नंबर 1 अभियान का ऐलान, अपनी जन्मस्थली से करेंगे शुरू

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी मंगलवार को 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान  का...
सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया मेक इंडिया नंबर 1 अभियान का ऐलान, अपनी जन्मस्थली से करेंगे शुरू

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी मंगलवार को 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान  का  ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल इस अभियान के तहत देश के कोने-कोने में जाएंगे। सीएम केजरीवाल ‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान की शुरुआत बुधवार यानी 7 सितंबर से अपनी जन्मस्थली हिसार से करेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। बुधवार से अपनी इस यात्रा की शुरुआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर एक बच्चे को निशुल्क ‘‘फर्स्ट क्लास’’ शिक्षा मिलने तक देश विकास नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के तुरंत बाद ही गांवों में अच्छे सरकारी स्कूल बनाए गए होते तो देश गरीब नहीं होता, हमने 75 साल बर्बाद कर दिए।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरुआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूँ। <a href="https://t.co/GlfLRky8vx">https://t.co/GlfLRky8vx</a></p>&mdash; Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) <a href="https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1567037696811610112?ref_src=twsrc%5Etfw">September 6, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14,500 सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण की घोषणा पर कहा कि देश के 10 लाख स्कूलों का आधुनिकीकरण करने में 100 साल लगेंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि अगले पांच साल में 10 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने के लिए राज्यों के साथ मिलकर एक योजना तैयार करें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad