Advertisement

कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की

राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनावों के लिए नये कार्यक्रमों की घोषणा की, जिसमें नये अध्यक्ष का चुनाव 30 सितम्बर को होगा।
कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की

नये चुनाव कार्यक्रम की खास बात यह है कि पहली बार चुनाव  दो चरणों में होगा। पहले चरण में 18 राज्य और केन्द्र शासित क्षेत्र शामिल रहेंगे जबकि दूसरे चरण में बाकी के राज्य और केन्द्र शासित क्षेत्र होंगे।

पहले चरण में गुजरात, छत्तीसगढ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल और पूरब के राज्यों सहित 18 राज्यों में पार्टी  के चुनाव 31 जुलाई तक पूरा हो जायेंगे। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश शामिल रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 30 सितम्बर को होगा।

दो सप्ताह पहले 14 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ने सत्रह साल पूरे किये। उन्होंने 1998 में कांग्रेस पार्टी  की कमान संभाली थी। पार्टी  महासचिव जनार्दन दिवेदी ने पार्टी  संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रमों को जारी किया। इस कार्यक्रम को एम रामचन्द्रन की अध्यक्षता वाली पार्टी  चुनाव समिति ने अंतिम रूप दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad