Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका, विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टी नेताओं का दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।...
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका, विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टी नेताओं का दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस के पाली तानाखार से विधायक, कार्यकारी अध्यक्ष और आदिवासी नेता रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

शनिवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ पार्टी के बड़े नेताओं के सामने रामदयाल उइके ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकारी अध्यक्ष का भाजपा में शामिल होना जहां भाजपा के लिए एक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं कांग्रेस को इससे बड़ा झटका लगा है।  

'बिना शर्त शामिल हुए,पर पार्टी सम्मान देगी'

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है उसमें कोई भी नेता सवार नहीं होना चाहता। कांग्रेस में अंदर गुटबाजी से कई नेता घुटन महसूस कर रहे हैं, जिसके कारण वे भाजपा में आने के लिए आतुर हैं। उइके बिना शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।  टिकट देने या न देने पर अभी कोई बात नहीं हुई है, लेकिन पार्टी उन्हें उचित सम्मान देगी। साथ ही उनका पार्टी कैसे बेहतर उपयोग कर सकती है वो भी करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad