Advertisement

84 के दंगों के बाद कांग्रेस को असहिष्णुता पर बोलने का हक नहीं: मोदी

देश में कथित तौर पर बढ़ती असहिष्णुता पर विपक्ष समेत विभिन्न वर्गों की आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्‍होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के बाद कांग्रेस को असहिष्णुता पर हमें उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है, वे इस विषय पर ड्रामा कर रहे हैं।
84 के दंगों के बाद कांग्रेस को असहिष्णुता पर बोलने का हक नहीं: मोदी

प्रधानमंत्री ने जदयू और राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश और लालू ने किस मजबूरी में 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोप का सामना करने वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। और एेसे लोग हमें असहिष्णुता का उपदेश दे रहे हैं।

बिहार के पूर्णिया में एक चुनावी रैली का संबोधित करते हुए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, आज दो नवंबर है। 1984 के दो नवंबर को याद करें। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में नवंबर की दो तरीख, तीन तारीख, चार तारीख को दिल्ली में सिखों का कत्लेआम किया जा रहा था। कांग्रेस पर आरोप लग रहे थे। आज वे हमें टालरेंस का उपदेश रहे हैं। वे ड्रामा कर रहे हैं। 

चुनाव से पहले ही लालू-नीतीश ने एनडीए को परोस दीं 40 सीटें 

नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा, लालूजी, नीतीशजी आपने तो कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी लेकिन आप पता नहीं किस मजबूरी में कांग्रेस के साथ आ गए? लेकिन कांग्रेस के साथ जाने के लिए लालू, नीतीश का धन्यवाद करना चाहता हूं। धन्यवाद इसलिए क्योंकि इन्होंने कांग्रेस को 40 सीटें दे दी। इस तरह चुनाव से पहले ही हमें सोने की थाली में 40 सीटें परोस कर दे दीं। शेष सीटों के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद। हमें चुनाव में दो तिहाई सीटें मिलने जा रही हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad