Advertisement

मोदी जी के शब्द खोखले हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से यानी शनिवार से कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के...
मोदी जी के शब्द खोखले हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से यानी शनिवार से कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन राहुल कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचे। यहां से उन्होंने कर्नाटक चुनाव का प्रचार अभियान शुरू किया।

यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं, उन पर भरोसा करके कोई फायदा नहीं मिलने वाला। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है। नरेंद्र मोदी जी के शब्द खोखले हैं, वो जो कहते हैं वो करते नहीं हैं।‘

राहुल ने पीएम के लोकसभा भाषण पर कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने संसद में एक घंटे के भाषण में भविष्य पर बात नहीं की। न ही युवाओं को रोजगार देने के बारे में या किसानों की मदद के बारे में कोई बात की। उन्होंने एक घंटा कांग्रेस पार्टी और इतिहास पर बात की। देश पीएम से भविष्य के बारे में सुनना चाहता है।‘

बता दें कि कर्नाटक के चार दिनों के चुनावी दौरे के दौरान दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे। राहुल इस दौरान बेल्लारी, कोपल, रायचूर और गुलबर्गा और बिदर आदि जाएंगे। राहुल इस दौरान दो मंदिर सिद्देश्वर मठ के अलावा एक अन्य मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। राहुल गुलबर्गा जिले स्थित हजरत ख्वाजा बंदे नवाज की दरगाह भी जाएंगे।

राहुल कर्नाटक में भी विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग खासकर युवाओं से मिलकर रोजगार, भाजपा और संघ की विचारधार में महिलाओं की उपेक्षा और व्यापारियों से मिलकर जीएसटी की खामियों पर चर्चा करेंगे। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें राज्यसभा में जिस तरह रेणुका चौधरी को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिस तरह रामायण की शूर्पणखा का वीडियो जारी किया था उसे भी राजनीतिक मंच से उठाया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad