Advertisement

हिमाचल: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, छात्रों को लैपटॉप और फ्री इंटरनेट का वादा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ...
हिमाचल: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, छात्रों को लैपटॉप और फ्री इंटरनेट का वादा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और मुख्यमंत्री उम्मीदवार वीरभद्र सिंह ने इसे जारी किया। घोषणा पत्र में मनरेगा के तहत न्यूनतम मजदूरी 350 रुपए और गरीब परिवार के 50 हजार मेधावी बच्चों को लैपटॉप के साथ 1 जीबी  डाटा मुफ्त देने का वादा किया गया है। 

कांग्रेस ने जहां 50 हजार मेधावी छात्रों को एक जीबी डेटा के साथ फ्री लैपटॉप देने की बात कही है। वहीं किसानों को भी ध्यान में रखा है और बिना ब्याज के एक लाख रुपये तक का कर्ज देने का वादा किया है। साथ ही कहा गया है कि खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए ठोस नीति अपनाई जाएगी।

बुधवार को घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन ठाकुर कॉल सिंह ने मेनिफेस्टो जारी किया। हिमाचल कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर 9 नवंबर को मतदान किया जाएगा। जिसके परिणाम 18 दिसंबर को घोषिण होंगे। वहीं भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं कांग्रेस की ओर से एक बार फिर वीरभद्र सिंह ही चुनाव मैदान पर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad