Advertisement

राफेल डील पर भाजपा का पलटवार- गिनाए राहुल गांधी के '8 झूठ'

फ्रांस के साथ राफेल डील को लेकर राजनीतिक जंग जारी है। रिलांयस को लेकर फ्रांस की कंपनी दसॉ कंपनी के सीईओ...
राफेल डील पर भाजपा का पलटवार- गिनाए राहुल गांधी के '8 झूठ'

फ्रांस के साथ राफेल डील को लेकर राजनीतिक जंग जारी है। रिलांयस को लेकर फ्रांस की कंपनी दसॉ कंपनी के सीईओ की सफाई के बाद गुरुवार को भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के एक के बाद एक 8 'झूठ' गिनाए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कोई मुद्दा न मिलने पर कांग्रेस राफेल पर बार-बार झूठ फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी मीडिया ने जो झूठी रिपोर्ट दी थी, उसका खुलासा फ्रांस की कंपनी (दसॉ) के सीईओ ने कर दिया है।

गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल के बारे में देश से निम्नलिखित 8 झूठ बोले हैं-

-राहुल ने इस सौदे में किसी प्राइवेट कंपनी को शामिल करने के लिए जिस फ्रेंच मीडिया संगठन की झूठी रिपोर्ट का हवाला दिया राफेल बनाने वाली कंपनी के सीईओ ने उस बात को नकार दिया है।

-राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राफेल की कीमत सार्वजनिक करने से इनकार किया और कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामला है।

-राहुल ने कहा कि इस मामले में एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है, उसे हटाया गया है। यह भी झूठ है। उस अफसर को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है।

-फ्रांस सरकार और एक कंपनी के बीच Quid Pro Quo (किसी अहसान के बदले में फायदा पहुंचाना) की बात भी झूठी है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भी इसे नकार दिया।

-राहुल ने पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति पर मोदी के बारे में अनर्गल शब्द कहने का आरोप लगाया, जो गलत साबित हुआ। देश के विपक्षी नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय नेता के बहाने से अपनी बात कही। इससे दोनों देशों के रिश्ते खराब हो सकते थे। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने वाला कदम था। आगे के दिनों के लिए भी अच्छी परंपरा नहीं है।

-संसद में राहुल ने कहा कि वह खुद फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मिले और पूछा कि क्या दोनों देशों के बीच कोई सीक्रेसी पैक्ट है। उनका यह दावा भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की ओर से ठुकरा दिया गया।

-कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल की भी कई कीमतें बताईं। वह महज एक एयरक्राफ्ट और एक फुली लोडेड एयरक्राफ्ट की कीमतों की तुलना कर रहे हैं। यह तो आम की गुठली और आम के पूरे बाग की तुलना करने जैसा है।

-राहुल का आठवां झूठ था कि कैबिनेट कमिटी ऑफ सिक्योरिटी को इस डील की जानकारी नहीं थी। ऐसा न कभी हुआ है और  हो सकता है। सरकारें हमेशा सारी प्रक्रियाओं को ध्यान में रखकर ही कोई डील करती हैं।

इसके अलावा पीयूष गोयल ने कहा है कि राफेल डील पर फैलाए जा रहे राहुल गांधी के आठ झूठों का सच देश के सामने आ गया है। साफ है कि देश के लोगों की सहानुभूति उनके साथ नहीं है।

गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर आठ सवाल पूछकर केंद्र सरकार को घेरा था। पीयूष गोयल ने इसी के जवाब में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad