कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थता के चलते लालकिला नहीं गई लेकिन उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी नहीं गए। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनकी पत्नी गुरशरण कौर, राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल नजीब जंग सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे थे।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हर बार लालकिला पर जाती रही हैं चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या विपक्ष में रही हों। लेकिन इस बार अस्वस्थता के चलते सोनिया नहीं पहुंची। जबकि सोनिया की जगह राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण किया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि देश के बड़े राजनीतिक दल के प्रमुख बनने की तैयारी में जुटे राहुल लालकिला क्यों नहीं गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में महात्मा गांधी के अलावा जवाहर लाल नेहरु और सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नहीं गए लालकिला
देश आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लालकिला नहीं पहुंचे। राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement