Advertisement

देहरादूनः अमित शाह का कांग्रेस पर वार, कहा- केवल करती है तुष्टिकरण की राजनीति, नहीं कर सकती कोई कल्याणकारी काम

केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के...
देहरादूनः अमित शाह का कांग्रेस पर वार, कहा- केवल करती है तुष्टिकरण की राजनीति, नहीं कर सकती कोई कल्याणकारी काम

केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज किया और राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी अपने वादों से मुकरती है। पहले जब मैं कांग्रेस सरकार के दौरान उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती।

अमित शाह ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है।  देवभूमि में पहाड़ की चोटियों पर विपरित परिस्थितियों में बहनों और माताओं को जानवरों के लिए चारा लाना होता है। घसियारी योजना से इन बहनों और माताओं की समस्या हल हो जाएगी। उऩ्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं। उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है। उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2017 के चुनाव के दौरान की गई घोषणाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में शराब घोटाला हुआ था। कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। इनका लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है। कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की।

उन्होंने कहा कि संकट में कांग्रेस पार्टी कहां होती है। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी। कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं।  उन्होने कहा कि पांच साल तक कहां थे, कोई हिसाब किताब नहीं है। कोरोना के समय में कहां थे। अलग अलग मुद्दों पर प्रदर्शन करते हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है।

अमित शाह ने कहा कि हम साफ नीयत से काम कर रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिए हैं। जिन पर कार्य चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में जाती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इस पर किसी भी चौराहे पर चर्चा हो जाए। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए लगभग 85 प्रतिशत वादों को पूरा किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad