Advertisement

दिल्ली नगर निकाय चुनाव: बीजेपी ने किया समितियों का एलान, जाने कौन है शामिल

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कमर कसते हुए भाजपा की नगर इकाई ने मंगलवार को चुनाव से संबंधित 12 समितियों का...
दिल्ली नगर निकाय चुनाव: बीजेपी ने किया समितियों का एलान,  जाने कौन है शामिल

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कमर कसते हुए भाजपा की नगर इकाई ने मंगलवार को चुनाव से संबंधित 12 समितियों का गठन किया। समितियां चुनाव प्रबंधन, घोषणापत्र, प्रचार अभियान, मीडिया और विज्ञापन सामग्री की खरीद आदि से जुड़ी होंगी। इन पोल पैनल के सदस्यों में वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि एमसीडी चुनाव के लिए मदतान की तारीख का ऐलान आगामी एक पखवाड़े के दौरान हो सकता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर भाजपा नेता आशीष सूद करेंगे। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राजन तिवारी, अनीता आर्य, विशाखा सैलानी और आतिफ राशिद इसके सदस्य होंगे। यह पैनल अन्य समितियों के कामकाज का समन्वय और निगरानी करेगा।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मेनिफेस्टो कमेटी के संयोजक होंगे। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बधूड़ी, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक अभय वर्मा, राघव अवस्थी और रेखा गुप्ता इसके सदस्य होंगे। सोशल मीडिया और प्रचार समिति के संयोजक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला होंगे. पुनीत अग्रवाल, रोहित उपाध्याय, खेमचंद्र शर्मा, पूजा तिवारी, निकहत अब्बास, अपूर्व सिंह और तजिंदर पाल सिंह बग्गा समिति के सदस्य होंगे। चुनाव कॉल सेंटर और चुनाव कार्यालय, कानूनी और चुनाव आयोग से संबंधित मामलों, प्रचार सामग्री और विज्ञापन सामग्री की खरीद के लिए भी समितियों का गठन किया गया है।

2017 में, भाजपा ने तत्कालीन दक्षिण, उत्तर और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में 181 वार्डों में जीत हासिल की थी। केंद्र ने इस साल तीन नगर निगमों को दिल्ली नगर निगम में एकीकृत किया, वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी। दो दशकों से अधिक समय से नगर निकायों में सत्ता में रही भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ खड़ी है, जो आगामी चुनावों में आक्रामक रूप से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। 2017 के चुनावों में, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप 48 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर थी, जबकि कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad