Advertisement

उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अब भाजपा के ‘अनुशासित कार्यकर्ता’

चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में एक और कांग्रेसी नेता ने पार्टी को झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य ने हाथ का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी के कमल को थाम लिया है।
उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अब भाजपा के ‘अनुशासित कार्यकर्ता’

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यशपाल ने कहा कि पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे। आर्य दिल्ली के भाजपा कार्यालय में अमित शाह से मिले और पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने के बाद यशपाल की आंखें भीग गईं। उन्होंने कहा कि मैंने भारी मन से कांग्रेस छोड़ी है। मैंने 40 साल कांग्रेस की सेवा की मगर अब मुझे लगता है कि पार्टी रास्ता भटक गई है।

उत्तराखंड में चार अन्य राज्यों के साथ फरवरी में चुनाव हैं। विजय बहुगुणा, हरक रावत के बाद आर्य का आना पार्टी के लिए मुसीबत बन सकता है। आर्य ने कहा कि यह नई राह है और वह पूरी निष्ठा के साथ उत्तराखंड की सेवा करते रहेंगे। आर्य उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष रहने के साथ कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड के बड़े दलित नेता हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad