Advertisement

गडकरी और जुएल ओराम होंगे त्रिपुरा के पर्यवेक्षक

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की आज दिल्ली में हुई बैठक में तीन राज्यों में विधायक दल का नेता चुनने के...
गडकरी और जुएल ओराम होंगे त्रिपुरा के पर्यवेक्षक

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की आज दिल्ली में हुई बैठक में तीन राज्यों में विधायक दल का नेता चुनने के लिए होने वाली बैठक में जाने वाले पर्यवेक्षकों के नाम तय किए गए। बैठक में त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोट देन वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


बैठक में तय किया गया कि केंद्रीय मंत्री नितिन जडकरी और जोएल ओराम त्रिपुरा के लिए पर्यवेक्षक होंगे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी। उन्होंने बताया कि अरुण सिह और वे नगालैंड और किरेन रिजिजू तथा केजे अल्फोंस बतौर पर्यवेक्षक मेघालय जाएंगे।

नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा में मिली जीत काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है जो माकपा की हिंसा के खिलाफ है।    


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad